योगिक क्रिया द्वारा अम्लपित्त का उपचार। Yoga therapy for gastritis

योगिक क्रिया द्वारा अम्लपित्त का उपचार
Yoga therapy for gastritis/ acid peptic disease.
लेखक -- निशांत झा (योग प्रशिक्षक)

गर्म तेज पदार्थ, चर्बी वाली वस्तुएं तथा अधपके मांस का सेवन करने, दांत खराब होने, भोजन के ठीक प्रकार से न पचने और खटाई तेल, मिर्च मसाले, मिठाई, चावल, मैदा, तली हुई वस्तुएं आदि अधिक मात्रा में खाने से अम्ल पित्त का रोग हो जाता है।

लक्षण: छाती में बेचैनी, जलन, खट्टी डकारें, उबकाई, अरुचि, सिर दर्द, पेट दर्द तथा कभी-कभी उल्टी आदि के लक्षण दिखाई देते हैं। मुंह का स्वाद बिगड़ जाता है, कई बार दस्त भी हो जाते हैं।

यौगिक उपचार

1. आसन: पवनमुक्तासन, वक्रासन, धनुरासन, हलासन, मण्डूकासन पश्चिमोत्तानासन आदि ।

2. प्राणायाम : चन्द्रभेदी, शीतली, सीत्कारी, नाड़ीशोधन

3. मुद्रा : अश्विनी, तड़ागी आदि

4.षटक्रियाएँ : शंखप्रक्षालन, कुंजल, जलवस्ति आदि ।

5. आहार : ठंडा दूध पिएं, मूंग की दाल की खिचड़ी, नारियल का पानी, आंवला आदि ग्रहण करें एवं चाय, कॉफी, खट्टी दही, शराब, उष्ण पदार्थ आदि का सेवन न करें। प्रातःकाल ठंडा शुद्ध जल पीकर वमन अर्थात उल्टी करें।

Comments

Popular posts from this blog

यौगिक क्रिया द्वारा मधुमेह का उपचार, Yoga therapy for diabetes.

यौगिक क्रिया द्वारा स्पॉन्डिलाइटिस का उपचार, Yoga therapy for spondylitis.